आज भारत Brics देशों के पर्यावरण मंत्रियों की 12वीं बैठक की करेगा मेजबानी
दिल्ली, 18 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) भारत आज नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों की 12वीं बैठक की मेजबानी करेगा। इससे पहले, 17 अगस्त 2026 को पर्यावरण कार्य समूह और जलवायु परिवर्तन व टिकाऊ विकास पर संपर्क समूह के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। यह कार्यक्रम भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 की मुख्य थीम – ‘सुदृढशीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा।
ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे। यह बैठक सदस्य देशों के मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों के लिए सार्थक चर्चा करने, आम सहमति बनाने और पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने का मंच बनेगी। environment ministers
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















