
Entertainment News : रोमांटिक ड्रामा Ek deewan की दीवानियत का trailer हुआ रिलीज़
लव स्टोरी में इमोशन, जुनून और हार्टब्रेक का मिलेगा तड़का
चंडीगढ, 10 अक्तूबर (विश्ववार्ता) रोमांटिक ड्रामा एक दीवाने की दीवानियत का ट्रेलर जैसे ही 8 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ हुआ, सोशल मीडिया पर बस एक ही नाम गूंज उठा सोनम बाजवा! फिल्म में सोनम के साथ हैं हैंडसम हंक हर्षवर्धन राणे, और इसे डायरेक्ट किया है मिलाप ज़वेरी ने। ‘ trailer for ek deewane ki deewaniyat is out
कहानी भले ही मेकर्स ने अभी तक छुपाकर रखी है, लेकिन ट्रेलर से साफ है कि इस बार लव स्टोरी में इमोशन, जुनून और हार्टब्रेक का तड़का तिहरे डोज़ में मिलेगा! फिल्म 21 अक्टूबर को दिवाली रिलीज के लिए तैयार है, और इसका टैगलाइन ही बता देता है कि ये कोई आम लव स्टोरी नहीं “इस दिवाली, इतिहास में पहली बार रावण खुद सीता को घर छोड़ने आएगा!”
पर असली शोस्टॉपर हैं हमारी सोनम बाजवा, जो इस बार अपने अब तक के सबसे इंटेंस अवतार में नज़र आ रही हैं।
अब तक क्यूट, ग्लैमरस और एक्शन से भरे किरदार निभाने वाली सोनम ने इस बार दिल और दिमाग दोनों जीत लिए हैं। ट्रेलर में उनके चेहरे के एक्सप्रेशन, डायलॉग डिलीवरी और इमोशनल सीन देखकर फैन्स बोले, “सोनम की आंखों में आग भी है, आंसू भी!”
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























