
DUSU Election Result 2026: DU छात्र संघ चुनाव का रिजल्ट आज, काउंटिंग शुरू
विजय जुलूस पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
चंडीगढ, 19 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता)DUSU Election Result 2026 दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में इस बार छात्रों का उत्साह पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक दिखाई दिया। आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुक्रवार को शाम सात बजे तक 39.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। वर्ष 2025 में 39.45 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस लिहाज से इस बार मतदान प्रतिशत में 0.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। delhi univeristy union polls in abvp yash dabas nsui
वहीं, वर्ष 2024 के 29.7 % की तुलना में करीब 10 प्रतिशत मतदान बढ़ा है। हालांकि, शाम सात बजे के आंकड़े अंतिम नहीं हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अंतिम मतदान प्रतिशत जारी होने के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद उम्मीदवारों और छात्रों के विजय जुलूस निकालने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने चुनाव प्रचार के दौरान हथियार लहराने, लग्जरी कारों के काफिले निकालने और अन्य नियमों के उल्लंघन पर नाराजगी जताई। मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की खंडपीठ ने 140 छात्र उम्मीदवारों को नोटिस जारी किया।और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
https://wishavwarta.in/