DUSU Election 2026 दिल्ली विश्वविद्यालय में मतदान जारी
डूसू चुनाव को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
चंडीगढ, 18 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता)दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू ) चुनाव में जीत के लिए कई दिनों से पसीना बहा रहे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो जाएगा।
डूसू चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे शुरू चुका है और एक बजे तक चलेगा। जबकि सांध्य कॉलेजों में मतदान दोपहर तीन बजे से शाम 7:30 बजे तक किया जाएगा। डीयू प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। DUSU Election 2026
दिल्ली विश्वविद्यालय के मॉर्निंग कॉलेजों में सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जवानों को सभी कॉलेजों में तैनात किया गया है। वहीं ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























