संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे Foreign Minister Dr. S. Jaishankar
चंडीगढ, 26 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि दुनिया के शीर्ष नेता, संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 22 से 28 सितंबर तक हो रही वार्षिक उच्च स्तरीय बैठक के लिए पंहुचे हैं। वहीं, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के इक्यासीवें सत्र के दौरान उच्च स्तरीय बैठक के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
जयशंकर ने कहा कि भारत ‘‘इस साझा उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए’’ समूह के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के परिसर में नेपाल के अपने समकक्ष शिशिर खनाल के साथ भी चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने इस साल जून में दिल्ली में हुई हमारी पिछली बैठक के बाद द्विपक्षीय घटनाक्रम की समीक्षा की, जिनमें विकास साझेदारी और ऊर्जा सहयोग में हुई प्रगति भी शामिल है।’’ Foreign Minister Dr. S. Jaishankar will address the United Nations General Assembly in New York
संयुक्त राष्ट्र महासभा में ‘‘एक और व्यस्त दिन’’ का उल्लेख करते हुए जयशंकर ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी, फिलीपीन की विदेश मामलों की सचिव मा. टेरेसा लाजारो और जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल से मुलाकात की। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमने यूक्रेन और खाड़ी क्षेत्र के मौजूदा संकटों पर चर्चा की। ‘जी4’ साझेदारों के रूप में संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर हमारा सहयोग मजबूत बना हुआ है।’’
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























