
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत और रूस को बताया डेड इकोनॉमी
ट्रंप ने सच्चाई बताई’, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
ट्रंप बिल्कुल सही कह रहे: राहुल गांधी
चंडीगढ़, 31 जुलाई (विश्व वार्ता) भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और रूस को डेड इकोनॉमी बताया। उन्होंने कहा- भारत और रूस अपनी अर्थव्यवस्था को साथ ले डूबें, मुझे क्या।
राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि ट्रंप ने एक सच्चाई को उजागर किया है। राहुल गांधी ने कहा, “हां, ट्रंप बिल्कुल सही कह रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को छोड़कर पूरी दुनिया जानती है कि भारत की अर्थव्यवस्था मृत अवस्था में है। भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया, ताकि अडानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा सके।”
एक दिन पहले ट्रम्प ने 1 अगस्त 2025 से भारत पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। अभी भारत पर अमेरिका का टैरिफ सामान के हिसाब से औसतन 10% के आसपास है। डेड इकोनॉमी का मतलब है ऐसी अर्थव्यवस्था जो रुक गई हो या तेजी से गिर रही हो। इसमें व्यापार, निवेश, और विकास लगभग ठप हो जाते हैं, और लोग इसे “मरी हुई” अर्थव्यवस्था कहते हैं क्योंकि इसमें हालात से उबरने की क्षमता नहीं रहती।
डोनाल्ड ट्रम्प ने 30 जुलाई को ऐलान किया कि भारतीय सामानों पर अमेरिका में 1 अगस्त से 25% टैरिफ लगेगा। उन्होंने रूस से व्यापार के चलते भारत पर पेनल्टी लगाने की बात भी कही। अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर उन्होंने यह बात लिखी।























