Punjab News: Mohali Dimple Khatri murder case: पुलिस ने चार्जशीट की फाइल
मोहाली,29 अगस्त, 2026 (विश्ववार्ता) मोहाली में डिंपल खत्री की हत्या के मामले में फेज-11 थाना पुलिस ने आरोपी हरजिंदर सिंह मान के खिलाफ कोर्ट में करीब 300 पेज की चार्जशीट फाइल की है। पुलिस ने चार्जशीट में करीब 35 गवाहों को शामिल किया है और कई अहम सबूत पेश किए हैं।
पुलिस जांच के मुताबिक, डिंपल खत्री पिछले करीब 6 महीने से हरजिंदर सिंह से बात नहीं कर रही थी। 4 जून को शाम करीब 7:40 बजे हरजिंदर सिंह कंपनी के ऑफिस पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, बातचीत के दौरान आरोपी गुस्से में आ गया और उसने डिंपल पर चाकू से कई बार हमला किया। गंभीर चोटों के कारण डिंपल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हरजिंदर सिंह ने कथित तौर पर खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 9 जून को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। Mohali Dimple Khatri murder case: Police files chargesheet
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने घटना से पहले दो चाकू ऑनलाइन ऑर्डर किए थे। पुलिस ने दोनों चाकू बरामद कर लिए हैं। इसके अलावा, घटना की जगह और आस-पास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
पुलिस द्वारा कोर्ट में फाइल की गई चार्जशीट में चाकू, खून से सने कपड़े, CCTV फुटेज और बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी समेत कई अहम सबूत शामिल हैं। अब मामले में कोर्ट की कार्रवाई आगे बढ़ेगी और पेश किए गए सबूतों और गवाहों के आधार पर केस की सुनवाई होगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























