CRIME NEWS: मोहाली में दफ्तर में काम कर रही एक लड़की की हत्या का खौफनाक मामला आया सामने
फिर खुद को मारे चाकू, दिल दहला देने वाली घटना
मोहाली, 5 जून (सतीश कुमार पप्पी, विश्ववार्ता) मोहाली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती का उसके ऑफिस में मर्डर कर दिया गया। आरोपी युवती का जानकार था और उसके साथ ही काम करता था। आरोपी पहले उसकी गर्दन पर चाकू से 10 से ज्यादा वार करता है और बाद में आरोपी ने खुद भी सुसाइड की कोशिश की,
दोनों को गंभीर हालत में एक फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां युवती की मौत हो गई. मृतका की पहचान डिंपल निवासी पटियाला के रूप में हुई. जबकि आरोपी हरविंदर मान उर्फ हैरी की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। mohali dimpal murder case-ex-boyfriend harvinder
मोहाली के थाना फेज-11 के एसएचओ अमन बैदवान ने बताया कि लड़की मौत हो गई. पेरेंटस को सूचना दी गई है. उनके आते ही बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























