Punjab News”: जालंधर जिले के Deputy Commissioner ने शहर का किया दौरा
घबराने की जरूरत नहीं, हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
चंडीगढ, 1 सिंतबर (विश्ववार्ता) Punjab के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने सुबह शहर के अलग-अलग इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने देखा कि हाल की लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर पानी जमा हो गया है। उन्होंने साफ-सफाई और सेनेटरी स्टाफ से मुलाकात की, उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें पूरी मेहनत से काम करते रहने के लिए कहा।
डॉ. अग्रवाल ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पानी की निकासी तेजी से की जा रही है और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं है।
अगर किसी को कोई परेशानी हो या किसी जगह ज्यादा पानी भर गया हो, तो लोग कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0181-2240064 पर कॉल कर सकते हैं। प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचेंगी और मदद करेंगी। deputy commissioner visited city morning said rain water
























