
Health Tips – इस सर्दी मे Dengue का मच्छर लगातार हो रहा है सक्रिय, कीजिये बचाव
डेंगू-चिकनगुनिया के दौरान सही जांच क्यों है बेहद जरूरी
चंडीगढ, 23 दिसंबर (विश्ववार्ता) इस ठंड मे डेंगू का मच्छर लगातार सक्रिय हो रहा है जिस कारण से लगातार डेंगू के मरीजो मे लगातार इजाफा हो रहा है। इसलिए बचाव ही एक उपाय है।
डेंगू और चिकनगुनिया एक साथ होना कितना खतरनाक अगर किसी व्यक्ति को डेंगू और चिकनगुनिया एक साथ हो जाए, तो इसे को-इन्फेक्शन कहा जाता है। यह स्थिति सामान्य संक्रमण से कहीं ज्यादा गंभीर हो सकती है। दोनों ही बीमारियां मच्छरों के काटने से फैलती हैं और शरीर पर अलग-अलग तरीके से असर डालती हैं। एक साथ होने पर तेज बुखार, जोड़ों में असहनीय दर्द, अत्यधिक कमजोरी और प्लेटलेट्स गिरने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। Health Tips
ऐसी स्थिति में समय पर सही जांच बहुत जरूरी होती है। डॉक्टर आमतौर पर ष्टक्चष्ट टेस्ट से प्लेटलेट काउंट, डेंगू हृस्1 या ढ्ढद्दरू टेस्ट और चिकनगुनिया ढ्ढद्दरू टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं। इन जांचों से बीमारी की गंभीरता का पता चलता है और इलाज सही दिशा में किया जा सकता है। जांच में देरी मरीज की हालत को और बिगाड़ सकती है।
शरीर में पानी की कमी न होने दें health dengue,
डेंगू और चिकनगुनिया में शरीर तेजी से कमजोर हो जाता है और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए मरीज को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लेना बहुत जरूरी होता है। नारियल पानी, ओआरएस, सूप और गुनगुना पानी शरीर को ऊर्जा देता है और कमजोरी को कम करता है। पानी की कमी होने पर चक्कर, बेहोशी और हालत बिगड़ सकती है।
खाने-पीने में रखें विशेष ध्यान health dengue,
बीमारी के दौरान भारी और तला-भुना खाना नुकसानदायक हो सकता है। मरीज को हल्का, साफ और आसानी से पचने वाला भोजन करना चाहिए। खिचड़ी, दलिया और सब्जियों का सूप शरीर को जरूरी पोषण देता है। पपीता, कीवी और अनार जैसे फल प्लेटलेट्स को सहारा देने में मदद कर सकते हैं। इस दौरान शराब और जंक फूड से पूरी तरह दूरी बनानी चाहिए। health dengue,
ज्यादा से ज्यादा आराम करना है जरूरी
डेंगू और चिकनगुनिया से उबरने के लिए शरीर को पूरा आराम चाहिए। ज्यादा मेहनत या जल्दी मैदान में लौटने की कोशिश से सेहत और बिगड़ सकती है। इसलिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार पूरा बेड रेस्ट लेना बहुत जरूरी है, जैसा कि युजवेंद्र चहल भी कर रहे हैं।
मच्छरों से बचाव क्यों है जरूरी
चूंकि डेंगू और चिकनगुनिया दोनों मच्छरों से फैलते हैं, इसलिए दोबारा संक्रमण से बचाव बहुत जरूरी है। घर में मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, आसपास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई का ध्यान रखें। इससे परिवार के अन्य सदस्यों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है।
इन गंभीर लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें
अगर किसी मरीज में प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगें, लगातार उल्टी हो, मसूड़ों से खून आए, तेज पेट दर्द हो, बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस हो या चक्कर आए, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लक्षण गंभीर स्थिति का संकेत हो सकते हैं और तुरंत अस्पताल जाकर इलाज कराना जरूरी होता है। health dengue,
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























