Delhi जिला न्यायालय और Delhi ट्रैफिक पुलिस आज से ‘वीकेंड ट्रैफिक कोर्ट’ की करेगी शुरुआत
चंडीगढ, 5 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) दिल्ली जिला न्यायालय और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस रविवार से राजधानी में ‘वीकेंड ट्रैफिक कोर्ट’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य लंबित ट्रैफिक चालानों का त्वरित निस्तारण कर लोगों को बार-बार अदालतों के चक्कर लगाने से राहत देना है। इसके तहत तीस हजारी, पटियाला हाउस, साकेत, द्वारका, रोहिणी और कड़कड़डूमा समेत दिल्ली के 11 जिला न्यायालय परिसरों में 22 विशेष ट्रैफिक कोर्ट बेंच बनाई जाएंगी। ये अदालतें प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार और सभी रविवार को संचालित होंगी। सुनवाई दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। Delhi Weekend Traffic Courts to begin from July 5 to clear challan backlog
11 जिला अदालतों में 22 स्पेशल बेंच
नई व्यवस्था में दिल्ली की 11 जिला अदालतों में कुल 22 स्पेशल ट्रैफिक कोर्ट बेंच स्थापित की जाएंगी. इन बेंचों के जरिए प्रतिदिन 700 से ज्यादा ट्रैफिक चालानों का निपटारा किया जाएगा. इसके अलावा एक व्हीकल के लिए ज्यादा से ज्यादा 20 चालानों तक ही इस वीकेंड प्रक्रिया में सुनवाई की अनुमति होगी.
हर महीने शनिवार और रविवार को लगेगी कोर्ट
वीकेंड ट्रैफिक कोर्ट हर महीने के निर्धारित शनिवार और रविवार को लगाई जाएगी. यह अदालतें सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक काम करेंगी. इस दौरान वाहन चालकों को अपने लंबित चालानों का निपटारा करने का अवसर मिलेगा
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























