Delhi Police ने हाल ही में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान बड़ी कार्रवाई
अब तक इस मामले में कुल 15 एफआईआर दर्ज
दिल्ली, 25 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने बड़ा दावा किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक 130 पुलिसकर्मी और करीब 65 छात्र घायल हुए हैं, जबकि 15 एफआईआर दर्ज की गई हैं। सुरक्षा के लिए 3,000 पुलिसकर्मी तैनात हैं और प्रतिदिन करीब 10,000 लोग प्रदर्शन स्थल पर पहुंच रहे हैं। पुलिस ने फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) की मदद से 2,000 से अधिक आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान करने का भी दावा किया है।
delhi students protest 130 policemen 65 students injured 15 firs frs identifies
दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) कैमरों की मदद से जंतर-मंतर आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक 2,000 से अधिक ऐसे लोगों की पहचान की गई है जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और जो प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि इन लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हाल के दिनों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा, पुलिसकर्मियों पर हमले और कथित तौर पर हथियार बरामद होने की घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस लगातार निगरानी बढ़ा रही है और प्रदर्शन स्थल पर आने वाले लोगों की जांच भी की जा रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























