
Delhi News: बाढ़ पीड़ितों से Arvind kejriwal ने की मुलाकात
कहा लोगों को समय पर खाना नहीं मिल रहा है, मच्छरों का प्रकोप है
चंडीगढ, 5 सिंतबर (विश्ववार्ता) दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने को शास्त्री पार्क का दौरा कर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से उनकी समस्याएं सुनीं. केजरीवाल ने कहा कि प्रभावित लोग बेहद कठिन परिस्थितियों में रह रहे हैं और उन्हें तत्काल मदद की आवश्यकता है।”
delhi flood alert arvind kejriwal met the flood victims in delhi
अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट साझा कर लिखा कि उत्तर भारत इन दिनों भीषण बाढ़ की त्रासदी से गुजर रहा है. लगातार हो रही बारिश और नदियों के उफान ने कई राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है. यमुना का जलस्तर बढ़ने से राजधानी के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।”
बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, हम राहत शिविर में लोगों का हालचाल जानने आए हैं। उन्हें समय पर खाना नहीं मिल रहा है, मच्छरों का प्रकोप है, लेकिन उनसे निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, पीने के पानी की भी समस्या है। हमें बताया गया कि टेंट कल ही लगाए गए। हम समझ सकते हैं कि यह एक प्राकृतिक आपदा है, लेकिन लोगों के लिए सभी व्यवस्थाएँ करना सरकार की ज़िम्मेदारी है। हम सरकार से राहत शिविरों में लोगों को सभी सुविधाएँ प्रदान करने का आग्रह करते हैं। दिल्ली में जगह जगह जलभराव है, कई इलाकों में इसका मुख्य कारण समय पर गाद निकालने का काम नहीं हो पाया, नालों की सफाई न होना और कई इलाकों में सीवर का बैकफ़्लो हो रहा है। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि लोगों को सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएं। पूरा उत्तर भारत – जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड बाढ़ से जूझ रहे हैं। केंद्र सरकार से राहत प्रदान करने का आग्रह है। जितना हो सके लोगों की मदद करें। केंद्र ने अफ़ग़ानिस्तान में भूकंप के बाद राहत सामग्री उपलब्ध कराई। यह अच्छी बात है, लेकिन केंद्र को बाढ़ से प्रभावित इन सभी राज्यों को राहत पहुंचानी चाहिए ।”





















