
Delhi News: Saurabh Bhardwaj समेत AAP के तीन नेताओं की मुश्किलें बढ़ीं! केस दर्ज
नई दिल्ली, 26 दिसंबर (विश्व वार्ता): आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता (दिल्ली) सौरभ भारद्वाज, संजय झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इन सभी पर ईसाई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। यह मामला ईसाई समुदाय के पवित्र प्रतीक सांता क्लॉज को गलत तरीके से दिखाने से जुड़ा है।
दरअसल, 18 दिसंबर को सौरभ भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। यह वीडियो कनॉट प्लेस में बनाया गया था, जहां सांता क्लॉज AQI 376 सुनकर बेहोश हो जाते हैं, फिर सौरभ भारद्वाज उन्हें CPR देते हैं। शिकायत करने वाले का कहना है कि वीडियो में सांता क्लॉज सड़क पर बेहोश होकर गिरते हुए दिख रहे हैं। delhi three aap leaders case registered
AAP नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो में ईसाई समुदाय के पवित्र धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीक सांता क्लॉज को बहुत ही मजाकिया और अपमानजनक तरीके से दिखाया है। AAP नेताओं के खिलाफ इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 295 के तहत केस दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























