Delhi News: सरकारी स्कूलों में 1-15 जनवरी, 2025 तक शीतकालीन अवकाश का ऐलान
चंडीगढ़, 23 दिसंबर (विश्ववार्ता): दिल्ली सरकार ने 2025 की शुरुआत में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान किया है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत, सभी सरकारी स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए विशेष एक्स्ट्रा कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि उनकी शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार हो सके।
दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि इन एक्स्ट्रा कक्षाओं का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके कमजोर विषयों में सहायता प्रदान करना है. कक्षा 9 और 11 के लिए इन कक्षाओं में मुख्य विषयों जैसे अंग्रेजी, गणित और विज्ञान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. वहीं, कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी कराई जाएगी. विशेषकर, इन कक्षाओं में परीक्षा के महत्वपूर्ण प्रश्नों और मॉडल पेपर्स का अभ्यास कराया जाएगा।
शिक्षा निदेशालय ने सभी छात्रों से अपेक्षाएं जताई हैं कि वे इन कक्षाओं में अनिवार्य रूप से भाग लें और स्कूल वर्दी में उपस्थित हों. इसके अलावा, इन कक्षाओं में उपस्थिति को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।






















