
Delhi के नेचर बाज़ार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
चंडीगढ़, 15 मार्च, 2026 (विश्व वार्ता) delhi fire brokeराजधानी दिल्ली के अंधेरी मोड़ इलाके में आग लगने का मामला सामने आया है। आज यहां नेचर बाज़ार में आग लगने से करीब 40 दुकानें जलकर राख हो गई हैं। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं दुकानदार भी काफी परेशान दिखे। Delhi
आग लगने की जानकारी मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकानों के जलने से काफी नुकसान हुआ है, हालांकि किसी जान के नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
दिल्ली फायर सर्विस डिपार्टमेंट के मुताबिक, रविवार सुबह आग लगने की खबर मिली थी। जानकारी मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि आग लाडो सराय इलाके में अंधेरिया मोड़ के पास नेचर बाजार में लगी, जहां हैंडीक्राफ्ट और दूसरे सामान बेचने वाली कई दुकानें हैं। घटना के बाद आग तेजी से कई दुकानों में फैल गई, जिससे मार्केट कॉम्प्लेक्स से धुआं उठता देखा गया। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे सामान और बिल्डिंग के स्ट्रक्चर को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। Delhi News,
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























