
LSG vs DC: Delhi Capitals ने जीत के साथ किया IPL 2026 का आगाज
लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया , रिजवी और स्टब्स के बीच हुई शतकीय साझेदारी
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्व वार्ता) IPL के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में दिल्ली ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। जिसके बाद लखनऊ 18.4 ओवर में 141 रन पर ऑल आउट हो गई। दिल्ली ने 142 रन का टारगेट 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
दिल्ली के लिए समीर रिजवी ने 70 रन बनाए, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 39 रन का योगदान दिया। थंगारासु नटराजन और लुंगी एनगिडी ने 3-3 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। लखनऊ के लिए प्रिंस यादव ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहसिन खान और मोहम्मद शमी ने 1-1 विकेट लिया।
समीर रिजवी ने शानदार अर्धशतक लगाया है। वह अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं और ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 106 रन है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























