IPL-2025 के 48वें मैच में Delhi Capitals का मुकाबला Kolkata Knight Riders से
करो या मरो मुकाबले में कोलकाता देगी इस तूफानी बल्लेबाज को मौका
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्ववार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग-2025 के 48वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी।
हालांकि, कप्तान अजिंक्य रहाणे इस एरिया में बदलाव करें इसकी संभावना नजर नहीं आती है। दिल्ली के मैदान को देखते हुए राहणे एक बार फिर क्विंटन डिकॉक को मौका दे सकते हैं। उनकी जगह रहमानुल्लाह गुरबाज को बाहर कर सकते हैं जो फेल हो रहे हैं। दिल्ली के स्टेडियम को देखते हुए डिकॉक टीम के लिए सही विकल्प साबित हो सकते हैं।
दिल्ली के लिए पिछले मैच में उसकी गेंदबाजी कमजोर साबित हुई थी। कोलकाता के खिलाफ अक्षर पटेल की कप्तानी वाली ये टीम यहां एक बदलाव कर सकती है। टीम दुश्मंथा चमीरा को बाहर कर टी नटराजन को मौका दे सकती है।























