
IPL-2026 में आज Delhi Capitals का सामना Rajasthan Royals की टीम से
जानिए कब और कहां होगा कड़ा मुकाबला
चंडीगढ, 1 मई (विश्ववार्ता) आईपीएल 2026 में आज का मैच जबरदस्त फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। जहां राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल अंक तालिका में चौथे नंबर पर है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम सातवें स्थान पर है। राजस्थान की टीम ने इस सीजन 9 मैचों में 6 मैच जीते हैं, वहीं उसे 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8 मैचों में 3 मैच जीते हैं और 5 में उसे हार का सामना करा पड़ा है।
राजस्थान की टीम को वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel), जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) और नांद्रे बर्गर (Nandre Burger) से सबसे ज्यादा उम्मीदें होंगी। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें टिकी होंगी केएल राहुल (KL Rahul), अक्षर पटेल (Axar Patel), नीतीश राणा (Nitish Rana), समीर रिजवी (Sameer Rizvi) और डेविड मिलर (David Miller) पर। अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन सा सितारा ज्यादा चमकता है। Delhi Capitals will face Rajasthan Royals
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























