रेखा गुप्ता आज लेगी दिल्ली के CM पद की शपथ
इन नेताओंं को मिली मंत्रिमंडल मे जगह
चंडीगढ़, 20 फरवरी (विश्ववार्ता)दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ छह विधायक मंत्री पद की आज मंत्री पद की शपथ लेंगे. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. इनमें प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्रराज, कपिल मिश्रा, आशीष सूद और पंकज सिंह के नाम शामिल हैं. प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया है. कपिल मिश्रा करावल नगर से विधायक बने हैं. मनजिंदर सिंह सिरसा राजौरी गार्डन से विधायक हैं. आशीष सूद जनकपुरी से विधायक हैं. पंकज सिंह विकासपुरी से विधायक हैं. वहीं रविंद्र इंद्रराज बवाना से विधायक चुने गए हैं.






















