
Delhi Assembly का Budget session आज से शुरू
AAP ने सेशन के बहिष्कार की दी है धमकी
पहले दिन सीएम रेखा गुप्ता सदन में रखेंगी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट
चंडीगढ़, 23 मार्च, (विश्व वार्ता) Delhi Assembly का का Budget session आज से शुरू हो रहा है, जिसमें 24 मार्च को रेखा गुप्ता सरकार अपना दूसरा बजट पेश करेगी। यह सत्र 23 मार्च से 25 मार्च तक चलेगा, इसमें 24 मार्च को वार्षिक बजट पेश किया जाएगा। इस बार बजट की राशि एक लाख करोड़ से अधिक होने की संभावना है। बजट सत्र में इस बार उपराज्यपाल का अभिभाषण नहीं होगा।
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज ‘खीर’ समारोह के साथ शुरू होगा, जबकि विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्र का बहिष्कार करने की धमकी दी
इससे पहले दिन में, विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि अगर अध्यक्ष पार्टी के चार विधायकों का निलंबन रद्द नहीं करते, तो आम आदमी पार्टी के विधायक सत्र का बहिष्कार करेंगे। आम आदमी पार्टी के चार विधायकों मुख्य सचेतक संजीव झा, जरनैल सिंह, कुलदीप कुमार और सोमदत्त को जनवरी में हुए विधानसभा सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। उनका निलंबन अब भी जारी है, क्योंकि सदन का पिछला सत्र स्थगित नहीं किया गया था। Delhi Assembly
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in





















