
IPL- 2026: राहुल और निसांका के अर्धशतक, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया
दिल्ली कैपिटल्स राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर में 7 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। दिल्ली के लिए रन चेज में सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका और केएल राहुल ने कमाल की बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया।
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रनों का स्कोर बनाया था। 226 रनों के जवाब में दिल्ली ने 3 विकेट के नुकसान पर 19.1 ओवरों में हासिल कर लिया और मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। इसी के साथ डीसी ने अंक तालिका में छठे स्थान पर जगह बना ली है। अक्षर पटेल की अगुवाई वाली टीम की ये सीजन की चौथी जीत है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























