
IPL-2026 मे आज है डबल हैडर मुकाबले
जानिये किन किन टीमो के बीच होगे मुकाबले
चंडीगढ, 26 अप्रैल (विश्ववार्ता)IPL-2026 आईपीएल में आज यानि की रविवार को दो मैच हैं। IPL 2026 का 37वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा है। यह मैच दोपहर 3:30 बजे से चेन्नई में शुरू होगा। csk vs gt ipl 2026
दोनों टीम ने 4-4 मैच जीते
हेड-टु-हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ने 4-4 जीत दर्ज की हैं। पिछले सीजन अहमदाबाद में हुए मुकाबले में चेन्नई ने 83 रन से जीत हासिल की थी।
दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-XI
चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी।
इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन
गुजरात टाइटंस (GT):
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा
वहीं, दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे से लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच है। यह मुकाबला लखनऊ में होगा। दिन के दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना करेगी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, मयंक यादव और हिम्मत सिंह।
कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।























