
Crime News: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी को मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी
नई दिल्ली, चंडीगढ, 09 अक्तूबर (विश्ववार्ता)Crime News भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह (क्राइम न्यूज़) को अंडरवर्ल्ड (Crime News) से 5 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया है कि यह धमकी किसी और ने नहीं, बल्कि भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के गिरोह, जिसे ‘डी कंपनी’ के नाम से जाना जाता है, ने दी है। जानकारी के अनुसार, रिंकू सिंह की प्रचार टीम को फरवरी और अप्रैल 2025 के बीच तीन अलग-अलग धमकी भरे संदेश भेजे गए थे।
Crime News
ये धमकी भरे संदेश सीधे रिंकू सिंह (क्राइम न्यूज़) को नहीं, बल्कि उनकी प्रचार टीम को भेजे गए थे। Crime News ने कहा कि यह मामला एक बड़े रैकेट से जुड़ा है, क्योंकि जीशान सिद्दीकी को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे। जीशान सिद्दीकी को उनके पिता और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी मिली थी।
इस मामले में, आरोपी मोहम्मद दिलशाद और मोहम्मद नवीद को इंटरपोल की मदद से त्रिनिदाद और टोबैगो से पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जीशान को ये धमकी भरे ईमेल 19 से 21 अप्रैल के बीच मिले थे, जिनमें फिरौती न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले रिंकू सिंह (क्राइम न्यूज़) का भारतीय टीम में जगह बनाने का सफ़र काफी मुश्किल रहा है। उनके पिता खानचंद सिंह कभी सिलेंडर डिलीवरी बॉय का काम करते थे। क्रिकेट के प्रति अपने जुनून के कारण, रिंकू को बचपन में अपने पिता की डांट और मार भी खानी पड़ी। हालाँकि, उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी कड़ी मेहनत से आईपीएल और फिर भारतीय टीम में जगह बनाई। Crime News
रिंकू सिंह ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। एशिया कप फ़ाइनल में चौका लगाकर वह पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के हीरो बने थे। गौरतलब है कि रिंकू सिंह की सगाई जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद प्रिया सरोज से हुई है। प्रिया समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद बनीं और उनके पिता भी कई बार विधायक रह चुके हैं। Crime News
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















