
Cricket News : भारत के खिलाफ ODI और T20 सीरीज़ के लिए न्यूज़ीलैंड टीम का ऐलान
ODI टीम में ज़्यादातर नए खिलाड़ियों को दिया मौका
चंडीगढ, 24 दिसंबर (विश्ववार्ता) Cricket News: न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की ODI और पांच मैचों की T20 सीरीज़ के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल 15 सदस्यों वाली ODI टीम की कप्तानी करेंगे। हालांकि, सेंटनर T20 की कप्तानी करेंगे।
न्यूज़ीलैंड ने ODI टीम में ज़्यादातर नए खिलाड़ियों को मौका दिया है। इनमें आदि अशोक, क्रिश्चियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, ज़ैकरी फॉल्क्स, निक केली, जेडन लेनोक्स और माइकल रे शामिल हैं।
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच ODI सीरीज़ 11 जनवरी से शुरू होगी। बाकी दो मैच 14 और 18 जनवरी को खेले जाएंगे। तीनों मैच वडोदरा, राजकोट और इंदौर में खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें 21 से 31 जनवरी तक पांच मैचों की T20 सीरीज खेलेंगी। Cricket News:
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























