Congress MLA in Jalandhar समेत 150 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्ववार्ता) जालंधर: छह दिन पहले बुधवार को जालंधर में कुछ लोगों ने शुगर मिल में लगाए जा रहे सीएनजी प्लांट (भोगपुर सीएनजी प्लांट) के विरोध में जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया था। इस मामले में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली और नगर परिषद अध्यक्ष समेत 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बुधवार को विधायक कोटली के नेतृत्व में करीब 150 लोगों ने हाईवे जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राजमार्ग बंद होने के कारण वहां लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। उल्लेखनीय है कि इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ सामाजिक संगठन, मार्केट एसोसिएशन व अन्य संस्थाओं ने भी भाग लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह एफआईआर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी जसवंत कुमार के बयानों पर दर्ज की गई है। जसवंत सिंह एनएचएआई में साइट इंजीनियर हैं।
मामले में पुलिस ने आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, लवदीप सिंह उर्फ लक्की, अमृतपाल सिंह, राकेश कुमार बग्गा, शीतल सिंह, राहुल, मंजीत सिंह, मोनू समेत 150 अज्ञात लोगों को नामजद किया है।























