Cockroach Party समर्थकों की पिटाई पर संसद मे जबरदस्त हंगामा
राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से की मुलाकात
चंडीगढ, 22 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) दिल्ली मे जंतर मंतर से लेकर संसद के दोनो सदनो मेे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों पर लाठीचार्ज का मुद्दा पूरे देश का मुद्दा बनता जा रहा है। संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को विपक्ष ने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर हंगामा किया। राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे। विपक्षी पार्टियां 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस कार्रवाई, पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार विरोध कर रहा है। Cockroach Party supporters
हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने के एक मिनट बाद ही स्थगित कर दी गई। दोपहर 12 बजे सदन दोबारा शुरू हुआ, लेकिन करीब 5 मिनट बाद फिर से दोपहर 2 बजे तक स्थगित करना पड़ा। राज्यसभा की कार्यवाही भी 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
लोकसभा में NEET पेपर लीक मामले पर विस्तृत चर्चा के लिए सरकार तैयार हो गई है। इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से संसद में मुलाकात की।
अधिकारियों के मुताबिक, सरकार ने लोकसभा में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराने की सहमति जताई है। साथ ही, सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष से सभी दलों की बैठक बुलाने का आग्रह किया है, ताकि चर्चा के नियम, तारीख और अवधि तय की जा सके। parliament monsoon session 2026
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























