
Delhi High Court से ‘Cockroach Janata Party Protest’ को राहत
प्रदर्शन के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार
चंडीगढ, 5 जून (विश्ववार्ता) कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कल यानि शनिवार (6 जून) को दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है और इसमें जल्द सुनवाई की मांग की गई थी। हालांकि हाईकोर्ट ने इस मामले पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है।
किसने दाखिल की याचिका
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि याचिका पर तय समय के मुताबिक ही सुनवाई होगी. बता दें कि हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में मांग की गई है कि आंदोलन के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की तय गाइडलाइंस का पालन किया जाए। कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ ये याचिका सेव इंडिया फाउंडेशन नाम के संगठन की ओर से दायर की गई है।
हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को इस मामले में राहत देने से मना कर दिया, जिससे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के आयोजन पर फिलहाल रोक नहीं लग सकी। याचिका में यह दलील दी गई थी कि इस तरह के विरोध प्रदर्शन से सार्वजनिक व्यवस्था बाधित हो सकती है और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। Cockroach Janata Party Protest
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























