Cockroach Janata Party Protest: Punjab में कॉकरोच जनता पार्टी का आज प्रदर्शन
दीपके ने एक्स पर कहा अमृतसर में आ रहे हैं Cockroach
चंडीगढ, 13 जून (विश्ववार्ता) Amritsar Cockroach Janata Party Protest News: पंजाब के अमृतसर में आज कॉकरोच जनता पार्टी प्रदर्शन करेगी। पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके इसमें पहुंचेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) लखनऊ के बाद अब अगला विरोध-प्रदर्शन शनिवार को अमृतसर में करेगी। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने चेतावनी दी कि अगर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक प्रधानमंत्री खुद इस्तीफा न दे दें।
उन्होंने कहा कि NEET, CUET और CBSE परीक्षाओं में शामिल होने वाले एक करोड़ छात्र पेपर लीक की वजह से परेशान हुए हैं। इन छात्रों को न्याय दिलाने के बजाय सत्ता में बैठे लोग अपनी कुर्सियों से चिपके हुए हैं। हमारे प्रधानमंत्री को यह तय करना होगा कि क्या ज्यादा जरूरी है: एक करोड़ छात्र या कोई ऐसा मंत्री जो ठीक से काम नहीं कर रहा है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























