CM Yogi का बड़ा फैसला, UP में Chinese Manjha से मौत मानी जाएगी …
CM योगी ने पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
चाइनीज मांझे पर उत्तर प्रदेश में पूर्ण प्रतिबंध
नई दिल्ली, 5 फरवरी,(विश्ववार्ता) Chinese Manjha deaths: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे से होने वाले हादसों पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने इस पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है और पुलिस अधिकारियों को पूरे राज्य में छापेमारी करके इसकी अवैध बिक्री को रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने चाइनीज मांझे के खिलाफ पूरे राज्य में अभियान चलाने का आदेश दिया है। साथ ही कहा कि चाइनीज मांझे से होने वाली किसी भी मौत को हत्या माना जाएगा और पूरे ऑपरेशन की समीक्षा उच्चतम स्तर पर की जाएगी।लखनऊ के बुलाकी अड्डा स्थित हैदरगंज पुल के पास बुधवार की शाम बाइक से जा रहे 33 वर्षीय मोहम्मद शोएब की गर्दन में मांझा फंस गया था। शोएब कुछ समझ पाते इसके पहले ही मांझे से उनकी गर्दन की नसें कट गई। किसी तरह उन्होंने बाइक रोकी और अचेत होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों की मदद से उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी ने सख्त रुख अपनाया है। chinese manjha deaths