CM मान ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई, किया बड़ा ऐलान
चंडीगढ, 22 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीता। हरमनप्रीत कौर की लीडरशिप वाली भारतीय टीम ने महिला T-20 फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है और कैप्टन हरमनप्रीत कौर के लिए इनामी राशि का ऐलान किया है।
CM मान ने ट्वीट किया कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर पंजाब और पूरे देश को गर्व महसूस कराया है; हम सभी को पंजाब की बेटी हरमनप्रीत कौर पर बहुत गर्व है, जो टीम की कप्तानी कर रही हैं। पंजाब सरकार की स्पोर्ट्स पॉलिसी के अनुसार हरमनप्रीत कौर को 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि से सम्मानित किया जाएगा। कैप्टन हरमनप्रीत और पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई!
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























