उत्तरकाशी के धराली गांव बादल फटने से आई बाढ़ ने मचाई भारी तबाही
चंडीगढ़, 5 अगस्त (विश्ववार्ता) उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में बादल फटने से खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आ गई। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया की धराली आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है।
























