सरकार ने ई-रिक्शा चलाने से रोकने वाले चीनी ऐप्स पर लगाया बैन
नई दिल्ली, चंडीगढ, 3 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) हाल ही में सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें एक ऐप ने ई-रिक्शा को रोक दिया है। यह सब ई-रिक्शा में इस्तेमाल होने वाले बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) में पावर सप्लाई बंद करके किया जा रहा है।
सरकार ने ऐप स्टोर से 3 ऐप्स को हटाने का आदेश दिया है जो दिल्ली समेत कई शहरों में ई-रिक्शा ड्राइवरों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। ये ऐप्स हैं BAT-BMS, Lossigy और Epoch Li-ion।
IT मिनिस्ट्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आपको बता दें कि हाल ही में शिकायतें मिली थीं कि कुछ लोग इन ऐप्स के ज़रिए ब्लूटूथ की मदद से ई-रिक्शा की बैटरी बंद करके चलते हुए ई-रिक्शा को रोक रहे थे। इससे ड्राइवरों को काफी परेशानी हो रही थी। इन घटनाओं के वीडियो भी वायरल हुए थे। chinese apps banned for stoping moving e rickshaws
दरअसल, कुछ ई-रिक्शा के लिथियम बैटरी का ब्लूटूथ मैनेजमेंट सिस्टम बिना पासवर्ड या कमजोर सिक्योरिटी वाला था, इसलिए ऐप उससे कनेक्ट हो पा रहा था। हालांकि, कारों के बैटरी सिस्टम में मज़बूत सिक्योरिटी और एन्क्रिप्शन होता है, इसलिए कोई भी आम ऐप उनसे कनेक्ट नहीं हो सकता।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















