
आईपीएल- 2026 में आज तीसरा मुकाबला Chennai Super Kings and Rajasthan Royals के बीच
पूर्व कप्तान एमएस धोनी का इस मैच में खेलना मुश्किल
चंडीगढ़, 30 मार्च, (विश्व वार्ता) IPL 2026 में तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच राजस्थान के सेकेंड होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।
पूर्व कप्तान एमएस धोनी का इस मैच में खेलना मुश्किल है। CSK ने शनिवार को एक पोस्ट में बताया, धोनी IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते बाहर रह सकते हैं। वे मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। उन्हें काफ स्ट्रेन, यानी पिंडली में खिंचाव है।
दोनों टीमों की पॉसिबल-12
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, सरफराज खान/कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद। Chennai Super Kings and Rajasthan Royals
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























