
रेल मे सफर करने वाले यात्रिगण जरा ध्यान दे, चंडीगढ़ से गुजरने वाली कुल 22 ट्रेनें रद्द,29 का बदला रूट
पढिये क्या है पूरी खबर
चंडीगढ़, 31 मई (विश्ववार्ता) दिल्ली-अम्बाला रेलखंड पर शाहाबाद मारकंडा और मोहड़ी रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे के तकनीकी कार्यों के चलते 30 मई से 6 जून तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और रिशेड्यूल की गई railway passengers
उत्तर रेलवे द्वारा शाहाबाद मारकंडा और मोहरी रेलवे स्टेशनों के बीच तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं, जिसके चलते 30 मई से 6 जून तक रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस दौरान लूप लाइनों का विस्तार और नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) प्रणाली स्थापित करने का काम किया जाएगा। इसके लिए 6 दिनों का प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (PNI) ब्लॉक और 1 दिन का नॉन इंटरलॉकिंग (NI) ब्लॉक लगाया गया है। railway passengers 22 trains passing through chandigarh cancelled changed route of 29
इस कार्य का सीधा असर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक इस अवधि में 22 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, 29 ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा, 8 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है और 20 ट्रेनों का संचालन नियंत्रित किया जाएगा।
सबसे अधिक प्रभावित होने वाली ट्रेनों में अजमेर-चंडीगढ़ गरीब रथ एक्सप्रेस (12983) शामिल है, जो 31 मई और 2 जून को रद्द रहेगी। वहीं चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ एक्सप्रेस (12984) 1 और 3 जून को नहीं चलेगी।
इसके अलावा नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी एक्सप्रेस (12045/12046) और अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस (20977/20978) को भी 6 जून के लिए रद्द कर दिया गया है, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उधर चंडीगढ़-यशवंतपुर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (22686) को 2 जून को अंबाला, सहारनपुर, मेरठ और गाजियाबाद मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान यह ट्रेन पानीपत और नई दिल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
चंडीगढ़-मडगांव गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12450) भी 1 जून को वैकल्पिक मार्ग से संचालित की जाएगी।
रेलवे के अनुसार 6 जून को कई महत्वपूर्ण ट्रेनों जैसे 12046, 14508, 14507, 14680, 14679, 12925, 12926, 15708, 22430, 14218 और 12715 का संचालन प्रभावित रहेगा। इसके अलावा 30 मई से 5 जून तक 64481, 64532, 14053, 14054, 13051, 13052, 11077, 11905, 20434, 12414, 12983 और 12984 समेत कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव रहेगा।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
इस दौरान चंडीगढ़, अंबाला, दिल्ली और अन्य शहरों के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्री प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















