
Chandigarh Police और Gangsters के बीच एनकाउंटर
– एनकाउंटर के बाद पुलिस ने गैंगस्टर को पकड़ा
– एनकाउंटर के दौरान गैंगस्टर के पैर में गोली लगी
चंडीगढ़, 22 अप्रैल, (विश्व वार्ता) चंडीगढ़ में आज सुबह हरियाणा के एक गैंगस्टर और Chandigarh Police ऑपरेशन सेल की टीम के बीच एनकाउंटर हुआ। दोनों तरफ से करीब पांच राउंड फायरिंग हुई। एनकाउंटर के बाद पुलिस टीम ने गैंगस्टर को पकड़ लिया। गैंगस्टर की पहचान हरियाणा के गोहाना के रहने वाले मुकेश गोलू के तौर पर हुई है। उसके पैर में गोली लगी है और उसे घायल हालत में सेक्टर 16 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली थी कि गैंगस्टर चंडीगढ़ आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड के पास घेर लिया। इस दौरान गैंगस्टर ने भागने की कोशिश की और गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके चलते पुलिस को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। फिर पुलिस ने भी अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से करीब पांच राउंड फायरिंग हुई, जिसमें तीन बदमाशों की तरफ से और दो पुलिस की तरफ से हुईं।
इस घटना के दौरान गैंगस्टर के पैर में गोली लग गई। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हथियार और दूसरी चीजें बरामद की गईं। गैंगस्टर हरियाणा का क्रिमिनल है और चंडीगढ़ पुलिस को भी उसकी तलाश थी। Gangsters
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















