

Chandigarh में New Year सेलिब्रेशन से पहले Police का साफ संदेश दिया है-जश्न मनाइए, लेकिन नियमों के दायरे में
चंडीगढ़ पुलिस एक्टिव मोड में
चंडीगढ़ में इन इलाकों में नहीं चलेंगी गाड़ियां,प्रशासन अलर्ट
चंडीगढ,31 दिसंबर, 2025 (विश्ववार्ता चंडीगढ,31 दिसंबर, 2025 (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर साफ संदेश दिया है-जश्न मनाइए, लेकिन नियमों के दायरे में। भारी भीड़, नाइट सेलिब्रेशन और पैदल आवाजाही को देखते हुए चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने 31 दिसंबर 2025 की रात विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी लागू की है। इसके तहत शहर के कई प्रमुख बाजारों, मॉल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी। Chandigarh New Year
31 दिसंबर की रात 9:30 बजे से 1 जनवरी तड़के 2 बजे तक निम्न सड़कों और क्षेत्रों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा-
सेक्टर-7, 8, 9 और 10 की इनर मार्केट रोड
: पंजाब-हरियाणा चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली एयरपोर्ट पर 148 उड़ानें रद्द’
सेक्टर-10 में लेजर वैली के सामने की सड़क
सेक्टर-11 की इनर मार्केट रोड
सेक्टर-17 की सभी इनर रोड्स
सेक्टर-22 की इनर रोड्स
अरोमा लाइट प्वाइंट से सेक्टर-22 डिस्पेंसरी के पास स्मॉल चौक तक का मार्ग
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में एलांते मॉल के आसपास का क्षेत्र
एलांते मॉल और उसके आसपास के क्षेत्र में वन-वे ट्रैफिक सिस्टम लागू किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही खड़े किए जाएं। फुटपाथ, साइकिल ट्रैक और मुख्य सड़कों पर पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई होगी।
ड्रंक ड्राइविंग पर जीरो टॉलरेंस
न्यू ईयर की रात शहरभर में विशेष ड्रंक ड्राइविंग नाके लगाए जाएंगे। शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग मचाने और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर सख्त कार्रवाई होगी। गंभीर मामलों में चालान के साथ ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है।
चंडीगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और पुलिस के साथ सहयोग करें।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























