चंडीगढवासियों को जल्द ही मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
इस तारिख को मानसून शहर मे करेगा एंट्री
चंडीगढ़, 17 जून (विश्व वार्ता) पंजाब,हरियाणा की राजधानी चंडीगढ मे भीषण और झूलसती गर्मी ने शहरवासियों का जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त कर दिया है। लेकिन अब जल्द ही लोगों को कुछ राहत मिलने वाली है। सुबह के वक्त शहर के कई हिस्सों में हुई हल्की बूंदाबांदी ने दोपहर तक गर्मी से राहत रही लेकिन दोपहर बाद बादल छटने के बाद उमस ने फिर लोगों को बेहाल किया।
मौसम में मौजूदा बादल हलके पश्चिची विक्षोभ के साथ अप्पर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने से हुआ है। फिलहाल 18 जून तक 40 से 50 किलोमीटर की तेज हवाओं के साथ बादल छाएंगे। हलकी बूंदाबांदी भी हो सकती है। 19 से प्री मानसून की बौछारें पड़ सकती है। 19 से 21 जून तक ट्राईसिटी में बौछारें बरसात की आमद का अहसास करवा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इन तीन दिनों में बारिश के आसार है। 25 जून के आसपास चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत में मानसून पहुंच सकता है।






















