संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चंडीगढ़ में किसानों का पहुंचना शुरू, कई जगह ट्रैफिक प्रभावित
भारी पुलिस बल तैनात; जाम लगा
चंडीगढ, 10 जुलाई, 2026 (विश्ववार्ता) संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज चंडीगढ़ सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी ग्राउंड में होने वाले महापड़ाव और विशाल किसान रैली को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। सेक्टर-34 से मटका चौक तक रोष मार्च निकाला जा रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए माैके पर भारी पुलिस बल तैनात हैं। farmers gather in chandigarh today hold protest march from sector 34
किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि अगर भारत-अमेरिका समझौता लागू हो जाता है तो इससे किसानों के साथ ही छोटे व्यापारियों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ेगा इसलिए किसी भी हालत में इस समझौते को लागू नहीं करना चाहिए।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























