
590 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद Chandigarh Administration अलर्ट
Administrationने डिपार्टमेंट्स से मांगी रिपोर्ट
चंडीगढ, 26 फरवरी विश्ववार्ता) हरियाणा में सामने आए 590 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद Chandigarh Administration भी अलर्ट हो गया है। एडमिनिस्ट्रेशन ने अपने सभी डिपार्टमेंट्स से इस बैंक से जुड़े अकाउंट्स और ट्रांजैक्शन्स की पूरी जानकारी मांगी है। फाइनेंस सेक्रेटरी ने सभी डिपार्टमेंट्स को लेटर जारी कर 26 फरवरी तक डिटेल्ड रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। बुधवार को फाइनेंस सेक्रेटरी दीप्रवा लाकड़ा ने बैंक अधिकारियों के साथ मीटिंग कर पूरे मामले की जानकारी ली और संभावित रिस्क पर चर्चा की।
एडमिनिस्ट्रेशन का कहना है कि कुछ डिपार्टमेंट्स के IDFC बैंक में अकाउंट्स हैं, लेकिन अभी तक कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। फिर भी एहतियात के तौर पर दो दिन के अंदर पूरी जांच करके रिपोर्ट तैयार की जाएगी। Chandigarh Administration
दरअसल, हरियाणा में चल रही जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई थी कि चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन के कुछ डिपार्टमेंट्स में भी इसी तरह की गड़बड़ियां हो सकती हैं। इसे देखते हुए एडमिनिस्ट्रेशन ने अपने लेवल पर जांच प्रोसेस शुरू कर दिया है। इस मामले में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार रात को मास्टरमाइंड AU (AU) स्मॉल बैंक की जीरकपुर ब्रांच के मैनेजर रिभव ऋषि समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























