IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रोमांचक मैच जीता,मुंबई को हराया
चंडीगढ़, 11 मई, (विश्ववार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीज़न का 54वां लीग मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच रविवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस पर 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की।
इस हार के बाद मुंबई प्लेऑफ़ से बाहर हो गई है। रविवार को खेले गए मैच में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला किया। मुंबई ने तय 20 ओवर में 7 विकेट खोकर कुल 166 रन बनाए। बेंगलुरु ने 167 रन का टारगेट 20 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। Royal Challengers Bangalore























