Punjab State Scheduled Caste Commission ने राजा वड़िंग मामले में जिला चुनाव अधिकारी- उपायुक्त तरन तारन को किया तलब
चंडीगढ़, 4 नवंबर, (विश्व वार्ता) पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं लुधियाना से सांसद श्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा स्वर्गीय केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में रिटर्निंग अधिकारी, तरन तारन की रिपोर्ट को असंतोषजनक पाए जाने पर जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर, तरन तारन को 6 नवंबर 2025 को पेश होने के आदेश दिए हैं। Punjab State Scheduled Caste Commission
आयोग ने यह जानकारी भी जिला चुनाव अधिकारी से मांगी है कि आचार संहिता के अनुपालन हेतु राजा वड़िंग को जिले की सीमा से तड़ी पार क्यों नहीं किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि सहायक रिटर्निंग अधिकारी-कम-नायब तहसीलदार जसविंदर सिंह द्वारा आज आयोग को प्रस्तुत की गई रिपोर्ट संतोषजनक नहीं पाई गई, जिसके चलते जिला चुनाव अधिकारी को तलब किया गया है। Punjab State Scheduled Caste Commission
यह भी उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को भी 6 नवंबर 2025 को आयोग के समक्ष पेश होने के लिए तलब किया जा चुका है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in






















