

Punjab के पूर्व मुख्यमंत्री Captain Amarinder Singh को अस्पताल से मिली छुट्टी
चंडीगढ़, 14 फरवरी, 2026 (विश्ववार्ता) : Punjab के पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता Captain Amarinder Singh को आज फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कैप्टन अमरिंदर सिंह को 9 फरवरी को घुटने की सर्जरी के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 फरवरी को उनकी घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई थी। उनकी सेहत में सुधार होने पर आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
आपको बता दें कि कल कई राजनीतिक नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह का हाल जानने फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे। पंजाब BJP के महासचिव (संगठन) मंत्री श्रीनिवासुलु, हरियाणा के मंत्री अनिल विज भी कैप्टन का हाल जानने अस्पताल पहुंचे और उनके जल्दी ठीक होने की कामना की।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/






















