
हरियाणा मंत्रिमंडल की अहम बैठक सीएम सैनी की अध्यक्षता मे कल
लिये जा सकते है कई बडे अहम फैसले
चंडीगढ़, 31 जुलाई (विश्व वार्ता) हरियाणा सरकार ने एक अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से ये जानकारी दी गई। बैठक में मानसून सत्र की तारीखों पर मुहर लगेगी। मानसून सत्र अगस्त के तीसरे हफ्ते में हो सकता है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।























