Punjab News: Businessmans Suicide Case में AIG गुरजोत सिंह कलेर के खिलाफ पर्चा दर्ज
Punjab
मोहाली, चंडीगढ, 11 सिंतबर (विश्ववार्ता) मोहाली के एक निजी बैंक में जाकर कारोबारी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में मोहाली पुलिस ने पंजाब पुलिस के एआईजी गुरजोत सिंह कलेर समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अन्य आरोपियों में सीए सुमीर अग्रवाल, रिंकू कृष्णा, साइना अरोड़ा और ऋषि राणा शामिल हैं।
Punjab News:
मृतक ने घर में दूध की डायरी में दो पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था, जबकि एआईजी गुरजोत सिंह कलेर द्वारा परेशान किए जाने का वीडियो बनाकर अपने दोस्त के फोन पर भेजा था। आरोपियों के खिलाफ फेज-8 थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी व दबाव बनाकर अवैध वसूली करने के आरोप में बीएनएस की धारा 108 और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में मृतक के पिता परमजीत सिंह ने पुलिस को बयान दिया था। उन्होंने बताया कि अधिकारी मेरे बेटे को ब्लैकमेल कर रहे थे। वह उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहा था। businessmans suicide case
punjab news suicide note reveals the truth in immigration agents suicide case watch video
और अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in























