ग्रेटर नोएडा में भीषण हादसा, बस में लगी आग से इतने लोग जिंदा जले, मचा हडकंप
पुलिस जांच में जुटी
चंडीगढ, 24 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता)गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस जांच में जुटी है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। up greater noida passenger bus caught fire on yamuna expressway
जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। बस नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे पहुंची थी, तभी उसमें आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का पता चलते ही कुछ यात्रियों ने बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कई लोग बस के अंदर ही फंसे रह गए।
ये आग नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे जेवर कार्गो एयरपोर्ट के पास लगी। आग लगी बस का दहलाने वाला वीडियो भी सामने आया है। बस में आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालात ऐसे थे कि सवारियों ने समय रहते बस से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/
























