
बसपा प्रमुख मायावती का राम मंदिर दान चोरी को लेकर पहली बार आया बयान सामने
राम मंदिर दान चोरी पर क्या बोलीं मायावती ?
दिल्ली, 30 जून, 2026 (विश्ववार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती का राम मंदिर दान चोरी को लेकर पहली बार बयान सामने आया है. इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव लगातार योगी सरकार पर हमलावर होते देखे जा रहे हैं. वहीं अब मायावाती ने भी तीखे लहजे में ‘दान चोरी’ में संलिप्त आरोपियों को किसी भी कीमत न बख्शने और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने को कहा है.
बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया के X प्लेटफार्म पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अयोध्या में श्रीराम मन्दिर से चढ़ावे की हुई चोरी, गबन व हेराफेरी आदि करने की मीडिया में आएदिन किस्म-किस्म की आ रही खबरें अति-गम्भीर व चिन्तनीय हैं। ऐसे लोग कतई भी बख्शे नहीं जाने चाहिये, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं।” bsp mayawati first statement over ram mandir daan chori ayodhya dham
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























