BRICS Summit दिल्ली में आज से BRICS समिट, एक साथ नजर आएंगे पीएम मोदी, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे
कुल 25 बड़े नेता और प्रतिनिधि इस समिट मे हो रहे है शामिल
चंडीगढ, 12 सिंतबर, 2026 (विश्ववार्ता) BRICS Summit दो दिवसीय ब्रिक्स सम्मेलन के लिए दिल्ली में जुटे 20 देशों के मेहमानों समेत WHO, विश्व व्यापार संगठन (WTO) जैसे वैश्विक संगठन की हस्तियों के लिए कई कार्यक्रम तय किए गए हैं नई दिल्ली में आज से BRICS समिट 2026 की शुरुआत होने जा रही है।.
दिल्ली के भारत मंडपम में यह आयोजन किया जा रहा है. जिसमें शामिल होने के लिए कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच चुके हैं. BRICS समिट में आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नजर आने वाले हैं. इससे पहले जब 2016 में गोवा में BRICS समिट का आयोजन किया गया था। तब भी तीनों नेता एक साथ पहुंचे थे. वहीं BRICS समिट को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है. इसके साथ-साथ पीएम मोदी आज दिल्ली में कई वर्ल्ड लीडर्स से भी मुलाकात करेंगे।
भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। सम्मेलन में व्यापार और वित्तीय सहयोग पर चर्चा होगी। तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी बात होगी। ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु कार्रवाई और वैश्विक संस्थाओं में सुधार जैसे मुद्दे भी एजेंडे में हैं
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/





















