
BRICS में शामिल होने भारत आ रहे हैं Xi Jinping…
चीनी विदेश मंत्रालय ने कर दिया ऐलान, BRICS समिट में होंगे शामिल
चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया, ”भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।” हालांकि मंत्रालय ने शी के भारत दौरे से जुड़ी कोई और जानकारी सार्वजनिक नहीं की, लेकिन यह माना जा रहा है कि इस दौरान चीनी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे. जिसमें भारत और चीन के बीच परस्पर संबंध को मजबूती देने, विवादित मुद्दे सुलझाने और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।
और खबरें पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: https://wishavwarta.in/























