Breaking News: Unnao rape case को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर लोगों का प्रदर्शन
चंडीगढ, 26 दिसंबर (विश्ववार्ता) 2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे कुलदीप सिंह सेंगर को सशर्त जमानत देने के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट के बाहर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने घोषणा की है विरोध प्रदर्शन तुरंत खत्म कर दिया जाए, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा है कि अगर आप विरोध करना चाहते हैं, तो जंतर-मंतर पर जाएं। Breaking News
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को 2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को अपील लंबित रहने तक निलंबित कर दिया और दिल्ली में रहने समेत कई सख्त शर्तों के साथ जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।
अधिक समाचार पढ़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें: www.wishavwarta.in